[ad_1]
- ByJaianndata.com
- Publish Date: 06-07-2020 / 6:20 PM
- Update Date: 06-07-2020 / 6:20 PM
नई दिल्ली। बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से उनके फैन्स काफी दुखी हैं। फैन्स उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है। जैसी उम्मीद थी ये ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड हो रहा है और फैंस इस ट्रेलर के सहारे सुशांत को याद कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी एक लड़की किज्जी बासु के इर्द गिर्द घूमती है जिसे कैंसर होता है। जाहिर है वो लाइफ में बिल्कुल पॉजिटिव नहीं है। उसकी लाइफ में एक लड़के मैनी की एंट्री होती है जो खुद एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। हालांकि वो किज्जी से एकदम उलट है और अपनी जिंदगी को बेहद पॉजिटिव तरीके से जीने में विश्वास करता है। इसके बाद दोनों कैसे तमाम मुश्किलों से जूझते हुए अपनी लाइफ बिताते हैं, ये इस फिल्म में देखा जा सकता है।
फिल्म का म्यूजिक लेजेंडरी म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने दिया है। फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है। ये उनकी पहली फिल्म है और इससे पहले वे तमाम फिल्मों के लिए कास्टिंग कर चुके हैं। फिल्म 24 जुलाई 2020 को रिलीज होगी।
Source link
[ad_2]
source https://earn8online.com/index.php/38724/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%96%e0%a4%bf/
No comments:
Post a Comment