[ad_1]

UP Police Brutally Beaten up a youth in Bareilly |Social Media
मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से जुड़ा हुआ है, जहाँ तेज गाड़ी चलाने पर एक पुलिस की बर्बरता सामने आयी
इस मामले में बरेली पुलिस का एक दूसरा कुख्यात रूप नजर आया है जहाँ पर अमन नाम के व्यक्ति पर पुलिस ने थर्ड डिग्री इसलिए प्रयोग किया क्योंकि उक्त युवक ने पुलिस से कुछ सवाल कर दिए थे जिसकी जिस वजह से पुलिस के अहम पर चोट आ गयी और युवक को पुलिसिया बूटों और डंडो से कुचल दिया। मामले पर स्थानीय पुलिसकर्मी और जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
पुलिस के तर्क सामने नहीं आये:
मामला तेज रफ्तार से बाइक चलाने से जुड़ा हुआ है इस पर परिजनों के आरोप है कि अगर उक्त युवक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था तो उसे नियमानुसार फाइन लगाना चाहिए या फिर जो भी दंडावली में नियम बताए गए है उनका पालन होना चाहिए लेकिन बिना किसी वजह सिर्फ सवाल पूँछने को लेकर पुलिस की ये बर्बरता कभी सहन नहीं की जाएगी।
परिजनों ने लगाए आरोप:
परिजनों के अनुसार यह मामला गाड़ी की चाभी निकालने को लेकर शुरू हुआ। पुलिसकर्मियों द्वारा युवक की गाड़ी की चाभी जबरजस्ती निकाल ली गयी और इसके बाद जब युवक ने इस बारे में सवाल किए तो पुलिसकर्मी भड़क उठे और बेतहाशा मारा पीटा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस खुद पहल करके समाज में विकास दुबे जैसे नए अपराधी पैदा करने की फिराक में है जिसका खामियाजा पुलिस को भुगतना पड़ेगा। हालांकि इस मामले पर पुलिस ने आगे आकर न तो कोई सफाई दी है ना ही कोई बयान जारी किया है।
डिस्क्लेमर : पक्ष के आरोपों और बयानों को लेकर उदय बुलेटिन किसी सत्यता का प्रमाणीकरण नहीं करता है।
Source link
[ad_2]
source https://earn8online.com/index.php/51762/in-bareilly-bjp-youth-worker-was-beaten-up-by-the-police-youth-was-driving-bike-fast-police-sent-to-jail/

No comments:
Post a Comment