[ad_1]

Flood Water Enters in mahoba district Hospital|Social Media
मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से जुड़ा हुआ है, सनद रहे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र तिवारी का यह ग्रह जिला है लेकिन जिला अस्पताल की यह हालात सरकार के रवैये को दर्शा देती है।
उत्तर प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल के हाल बेहद डराने वाले हैं। अभी हाल में ही सोशल मीडिया के द्वारा कुछ तश्वीरें वायरल हुई है जो महोबा के जिला अस्पताल में ही स्थापित इमरजेंसी वार्ड की है जहां पर वार्ड समेत पूरा अस्पताल परिसर में किसी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का नमूना नजर आता है। तश्वीरों में साफ-साफ नजर आ राह है कि सभी मरीज़ों के बेड के नीचे लहराता हुआ पान है और सभी मरीज और तीमारदार बिस्तरों पर बैठने के लिए मजबूर हैं। याद रहे कि यह नजारा तब है जब शहर में हल्की सी बारिस हुई हैं अगर बारिस लंबी हो जाये तो मामला इससे भी भयानक हो सकता है।
अस्पताल के उपकरण और अलमारी पानी में:
इमरजेंसी वार्ड में पानी घुसने का आलम कुछ इस तरह है कि वार्ड में उपस्थित सभी उपकरण और दस्तावेजों की अलमारी पानी मे डूबती हुई नजर आयी, कमोबेश यही हाल वार्ड के बाहर जिला अस्पताल के परिसर में नजर आया जहा पर लोग घुटनों तक पानी मे खड़े नजर आए। लोगों ने बताया कि वहां पर खड़ी गाड़ियों को निकालना भी बेहद मुश्किल था।
मुख्य सचिव का शहर है ये:
जिला अस्पताल की यह हालत देखकर लोग व्यंग कसते हुए नजर आए की यह शहर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव का शहर है जो ओहदे में मुख्यमंत्री के बाद ही माने जाते हैं और यह नेता वाला पद नहीं प्रशासन वाला पद है। अब अगर महोबा का यह हाल है तो बाकियों का क्या हाल होगा राम ही जाने।
Source link
[ad_2]
source https://earn8online.com/index.php/54057/rain-water-enters-inside-mahoba-district-hospital-hospital-equipment-and-medicines-floating-in-the-water-logged/

No comments:
Post a Comment