Post Top Ad

Post Top Ad

news

शुक्रवार को उग्र हुए उत्तराखंड के किसान, राज्य सीमा पर बैरिकेड तोड़कर किया दिल्ली कूच


[ad_1]

देहरादून : उत्तराखंड के किसान शुक्रवार को उग्र हो गए और दिल्ली कूच के लिए निकल पड़े। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर, जसपुर और रुद्रपुर से सैकड़ों किसान दिल्ली के लिए निकल पड़े। 

वहीं राज्य सीमा रामपुर रोड पर बैरिकेड तोड़कर किसान दिल्ली को कूच कर गए। इस दौरान पुलिस से तकरार भी हुई।

जसपुर के हल्दुआ गांव टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान बैरिकेडिंग हटाकर वहां से रवाना हो गए। काशीपुर में उग्र किसानों ने पुलिस का घेरा तोड़ा और आगे रवाना हो गए। यहां किसानों से पुलिस की तीखी झड़प भी हुई। 

ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, जसपुर, सितारगंज, खटीमा, नानकमत्ता, किच्छा आदि जगहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है और किसानों को दिल्ली जाने से रोकने की कोशिश की जा रही है। 

मामले की संवेदनशीलता देखते हुए रुद्रपुर की रामपुर सीमा पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। किसानों को समझाने के लिए एसपी देवेंद्र पींचा रामपुर सीमा पर पहुंचे। वहीं किसान आंदोलन के कारण यहां यूपी और दिल्ली की बस सेवा प्रभावित है। 

सैकड़ों किसानों के दिल्ली कूच से जसपुर, काशीपुर और रुद्रपुर में कई बार जाम की स्थिति बन गई। पुलिस रामपुर बॉर्डर पर जिले से बाहर जाने वाले सभी वाहनों के नंबर नोट कर रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें.

Share this story


Source link
[ad_2]

source https://earn8online.com/index.php/167965/%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%89%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4/

Related Posts

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad