[ad_1]
नोएडा, 26 अक्टूबर (वेब वार्ता)। सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने रहस्यमयी बुखार से पीड़ित एक मरीज की जान बचाने में कामयाबी पाई है। यह मरीज पिछले कई दिन से बीमार था। कई जगह दिखाने के बाद भी जब आराम नही मिला तो वह फेलिक्स अस्पताल पहुंचा जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर इलाज कर उसकी जान बचाने में कामयाबी पाई।
अस्पताल के सीएमडी डॉ डीके गुप्ता ने बताया कि मरीज आदिल (काल्पनिक नाम) पिछले 15 दिन से बुखार से पीड़ित था। कई दिनों तक बुखार न उतरने पर उसे फेलिक्स अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका इलाज डॉ. श्वेता गर्ग, डॉ मोहन, डॉ सुधांशु एवं डॉ समरीन ने किया। मरीज को सर दर्द, कमजोरी, खाना न खा पाना और तेज बुखार की शिकायत थी। अस्पताल आने के बाद मरीज को तेज झटके भी आ रहे थे और धीरे-धीरे मरीज को मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की समस्या होने लगी। डॉ गुप्ता ने बताया कि प्रारंभ में उनकी खराब हालत की वजह से वेंटीलेटर पर जीवन रक्षक दवाइयों पर रखा गया। ब्लड प्रेशर नीचे जाने के साथ उनके प्लेटलेट्स भी काफी नीचे जा चुकी थी। मरीज की डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड रिपोर्ट निगेटिव आई थी। डॉक्टर्स की सलाह पर मरीज को उच्च एंटीबायोटिक पर रखा गया। फेलिक्स अस्पताल के डॉक्टर्स की कड़ी मेहनत रंग लाई और उन्हें धीरे-धीरे आराम मिला और मरीज को नार्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अब मरीज की हालत सामान्य है।
Related
Source link
[ad_2]
source https://earn8online.com/index.php/370908/%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%96/
No comments:
Post a Comment