Post Top Ad

Post Top Ad

news

महामहिम राज्यपाल मा. श्री बनवारीलाल पुरोहीत से दीपावली निमित्त सदिच्छा भेटं


[ad_1]

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की शीर्ष व अग्रणी संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के पदाधिकारीयों द्वारा पंजाब, हरियाणा व चंडीगड़ के लोकप्रिय राज्यपाल मा. श्री बनावरीलालजी पुरोहीत के नागपुर आगमन पर उनके निवास पर जाकर भेट दी। चेम्बर के अध्यक्ष मा. श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया द्वारा उन्हे दुप्पटा पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया तथा चेम्बर की गतिविधियों की समस्त जानकारी दी।

पिछले दो वर्षों में कोरोना महामारी व लाॅकडाउन के कारण व्यापार तथा व्यापारी काफी पिछड़ गये है व काफी व्यापारी अभी तक इस सदमें से उभर नही सके है। चेम्बर ऐसे व्यापारीयों के लिये मार्गदर्शन दे कर उनके व्यापार को सुदृढ करने हेतु प्रयास कर रहा है। साथ ही चेम्बर द्वारा आयोजित दीपावली मिलन व सत्कार समारोह हेतु निमंत्रण देते हुये उन्हे कार्यक्रम में आने का आग्रह किया। जिसे उन्होने सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर चेम्बर के पुर्व अध्यक्ष श्री बी. सी. भरतिया, उपाध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा, फारूखभाई अकबानी, कोषाध्यक्ष श्री सचिन पुनियानी, पी. आर. ओ. राजवंतपाल सिंग तुली व व्यापारी लक्ष्मण पेशवानी उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा वरीष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा ने दी।



Source link
[ad_2]

source https://earn8online.com/index.php/377221/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/

Related Posts

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad